A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बजरंगी भाईजान' ने भारत-पाक के तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों में सुधार की उम्मीद जगाई!

'बजरंगी भाईजान' ने भारत-पाक के तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों में सुधार की उम्मीद जगाई!

नई दिल्लीः अमन, एकता और भाईचारे का पैगाम देने वाली सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' ने भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों में सुधार आने की उम्मीद जगाई है। दोनों देशों में

'बजरंगी भाईजान' ने...- India TV Hindi
'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की उम्मीद जगाई!

नई दिल्लीः अमन, एकता और भाईचारे का पैगाम देने वाली सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' ने भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों में सुधार आने की उम्मीद जगाई है। दोनों देशों में फिल्म की कमाई साबित कर रही है कि बॉलीवुड फिल्मों में दमखम है।

इस माह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने संबंधों में सौहार्द बहाली के क्रम में रूस के शहर ऊफा में मुलाकात की। लेकिन शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिक द्वारा यह कहने कि भारत के साथ वार्ता प्रक्रिया कश्मीर मुद्दे के बिना नहीं होगी, वार्ता प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई।

फिल्म में घाटी के विहंगम दृश्यों और एक मुस्लिम किरदार द्वारा एक हिंदू आदमी से मजाकिया शैली में यह कहना कि 'थोड़ा (कश्मीर) हमारे पास भी है' और ज्यादा सांकेतिक दिखाई पड़ता है।

पाकिस्तान के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष फख्र-ए-आलम ने माना कि फिल्में हमारे इतिहास में व्याप्त कटुता को हमारे बच्चों के लिए सुखद भविष्य में तब्दील करने में एक अहम भूमिका निभा सकती है।

अगली स्लाईड में जानिए 'बजरंगी भाईजान' को हरी झंडी देने को जब 'गद्दार' बोला गया..

Latest Bollywood News