A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 267 करोड़, पीके और हैपी न्यू ईयर हुए पीछे

बजरंगी भाईजान ने कमाए 267 करोड़, पीके और हैपी न्यू ईयर हुए पीछे

नई दिल्लीः हर दिन सलमान खान की बजरंगी भाईजान नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर एक हफ्ते का सफर तय कर लिया है और भारत में इसने 184.62 करोड़ कमा लिए

बजरंगी भाईजान ने एक...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने एक हफ्ते में कमाए 267 करोड़

नई दिल्लीः हर दिन सलमान खान की बजरंगी भाईजान नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर एक हफ्ते का सफर तय कर लिया है और भारत में इसने 184.62 करोड़ कमा लिए है वहीं दुनिया भर से इसने 267.91 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "रिकॉर्ड्स, तोड़ने के लिए बनाए जाते हैं और बजरंगी भाईजान वहीं कर रही है। फिल्म पीके (183.09) और हैपी न्यू इयर (157.57 करोड़) के एक हफ्ते के कलेक्शन से आगे निकल गई है बजरंगी। शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल- 184.62 करोड़ रुपए। WOW!"

वहीं विदेश में फिल्म ने गुरुवार तक 83.29 करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसके एक हफ्त की कमाई 267.29 करोड़ हो गई है।

बजरंगी भाईजान एक हफ्ते के कलेक्शन की लिस्ट में भी आगे-

7 दिनों के मुकाबले में आमिर खान की धूम 3 को अलावा सभी बॉलीवुड फिल्मों पर बजरंगी भाईजान भारी पड़ी है। आमिर खान की धूम 3 ने 7 दिन में 188.99 करोड़ कमाए थे। भारत में पीके ने सात दिनों में 183.09 करोड़ का बिजनेस किया था।

7 दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 166.6 करोड़, सलमान की ही किक ने 164.09 करोड़। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस ने 157.57 करोड़ और 156.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

नीचे देखिए आकड़ें-

यहां क्लिक करके पढ़िए सलमान खान की फिल्मों के जबरदस्त रिकॉर्ड्स

Latest Bollywood News