मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने उन लोगों की आलोचना की है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर मजहब विरोधी संदेश फैला रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की मांग की है। एक शरारतपूर्ण और झूठा संदेश लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग एप्प व्हाट्सएप्प पर चल रहा है। इसके पता चलने पर ही सलमान ने मुंबई पुलिस में कम्पलेन दर्ज करवा दी थी। अपनी अगली फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज का इंतजार कर रहे, 49 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। सलमान ने ट्वीटर पर लिखा, मेरे नाम से धर्म विरोधी संदेश चल रहे हैं, इन अफवाहों पर यकीन नहीं करें, यह सच नहीं है। पुलिस को सूचित किया है, वे कार्रवाई कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- शत्रुघन सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों को दिया जवाब सलमान का 'मुस्लिम फैंस' वाला झूठा मैसेज हुआ viral, थाने में शिकायत दर्ज आगे जानिए सलमान ने ट्विटर पर और क्या लिखा किक के स्टार ने कहा, हमेशा सभी आस्थाओं का सम्मान करने की इच्छा रही है... वे सभी एक छत के नीचे मेरे घर में है। कबीर खान द्वारा निर्देशित बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। ये भी पढ़ें- मनोरंजन फटाफट: बजरंगी भाईजान का नया गाना आउट, बाहुबली हुई रिलीज आगे देखिए बजरंगी भाईजान का नया गाना-