A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान में दिखे पाकिस्तान के 'चांद नवाज', देखें वीडियो

बजरंगी भाईजान में दिखे पाकिस्तान के 'चांद नवाज', देखें वीडियो

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान"  में सलमान और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा के बेहतरीन अभिनय की खूब तारिफे की जा रही है। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी किसी से

बजरंगी भाईजान में...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान में दिखे पाकिस्तान के चांद नवाज

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान"  में सलमान और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा के बेहतरीन अभिनय की खूब तारिफे की जा रही है। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी किसी से कम नहीं है। लोग उनके पाकिस्तानी रिपोर्टर के किरदार को भी खूब पसंद कर रहे हैं। ये तो आप जानते ही होंगे की नवाज फिल्म में एक पाकिस्तानी पत्रकार का रोल निभा रहे है जो सलमान खान की मदद करता है।

लेकिन क्या आपको पता है ये किरदार रियल लाइफ में पाकिस्तान के एक रिपोर्टर चांद नवाज से प्रेरित है? पाकिस्तान में रहने वाले चांद नवाब कराची में पत्रकार हैं। उनके एक फनी क्लिप को 2008 में उनके सहकर्मियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो में चांद कैमरे के सामने PTC देते नजर आ रहे है लेकिन लोगों के कैमरे के सामने आ जाने से उनका शूट पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में उनका चि़ड़चिड़ापन काफी माजाकिया है। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे। चांद नवाब उस वक्त पाकिस्तान में इंडस न्यूज के लिए काम किया करते थे।

निर्देशक कबीर खान ने फिल्म में उनकी छवि का बखूबी इस्तेमाल किया। और नवाजुद्दीन में चांद की झलक साफ दिखती है।

अगली स्लाइड में देखें चांद नवाज का फनी वीडियो और खुद चांद नवाज की इस पर राय-

Latest Bollywood News