मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। 2012 में शाहरुख खान पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगाया गया बैन हटा लिया गया है।
शाहरुख आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के को-ओनर हैं और तीन साल पहले एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में उनकी एंट्री पर 5 साल का बैन लगा दिया था।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की आज सुबह बैठक हुई थी जिसमें शाहरुख खान के पक्ष में फैसला लिया गया है।
ये था मामला-
16 मई 2012 को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच के बाद शाहरुख ने वानखेड़े स्टेडियम के एक सुरक्षाकर्मी और एमसीए के अधिकारियों के साथ बहस हुई था जिसमें उन्होंने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल भी किया था।
इसके बाद उनके स्टेडियम में एंट्री पर पांच साल का बैन लगा दिया गया था। पिछले साल एमसीए शाहरुख पर लगाए प्रतिबंध को अस्थाई तौर पर हटाना चाहता था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।
Latest Bollywood News