मुंबई: मशहूर हास्य अभिनेत्री भारती सिंह ने अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की तुलना बॉलीवुड के 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर से कर दी। करण आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में अंतरंग दृश्य करते दिखेंगे। 'हेट स्टोरी 3' की टीम- अभिनेत्री जरीन खान, शरमन जोशी और डेजी शाह 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के सेट पर इस फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची थी।
ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर को बिपाशा बसु के सवाल पर आया गुस्सा
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे करण किसी कारण शो में नहीं आ सके। ऐसे में शो के निर्माताओं ने करण की जमकर खिंचाई करने का फैसला किया। उन्होंने करन की तुलना गुलशन ग्रोवर से भी की।
भारती ने करण का मजाक उड़ाते हुए कहा, "आज हमारे शो में गुलशन ग्रोवर मौजूद हैं। मुझे पता है कि यह करण सिह ग्रोवर हैं लेकिन वह इस फिल्म में जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं, वो गुलशन ग्रोवर की हरकतों से भी ज्यादा घटिया हैं।
यही नहीं भारती ने करण की तुलना शो के कलाकार एवं छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता करन वाही से करते हुए कहा कि दोनों ही अभिनेताओं के सिक्स पैक एब्स हैं और दोनों खूबसूरत भी हैं लेकिन उन्हें करन वाही से ज्यादा मजा करन सिंह ग्रोवर को देखने में आता है।
विशाल पांड्या निर्देशित 'हेट स्टोरी 3' चार दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Latest Bollywood News