नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर किसी का बस नही चलता। लोगों की सही-गलत प्रतीक्रियाओं से बॉलीवुड कलाकारों का अक्सर सामना होता है लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा यहां चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।
अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर ऐलान कर दिया है कि वो बकवास करने वालों को नहीं सहेंगी और उन्हें ब्लॉक कर देंगी। अनुष्का ने अब ऐसा करने वालों को हद में रहने वर्ना ब्लॉक होने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
अनुष्का ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "अपने ट्विटर को सकारात्मक (जितना संभव हो सके) रखने की कोशिश कर रही हूं, इसलिए गैर जिम्मेदाराना तरीके से बकवासबाजी करने वालों को ब्लॉक कर दूंगी।"
इस ट्वीट पर बिग बी ने एक चौकाने वाला ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अनुष्का को चेतावनी तक दे डाली हालांकि वो हास्यमय तरीके से ही था।
अनुष्का की इस ट्वीट के जवाब में महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा, "आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना क्योंकि ये सकारात्मक है। हाहाहा।"
अगली स्लाइड में जानिए अनुष्का ने इसके बाद क्या लिखा-
Latest Bollywood News