A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Big Brother’ में दिखेगा ये बॉलीवुड कपल

‘Big Brother’ में दिखेगा ये बॉलीवुड कपल

विदेशी शो बिग ब्रदर में बॉलीवुड का एक जाना माना कपल भी दिखाई देगा। जानने के लिए पढ़िए स्टोरी।

Big Brother- India TV Hindi
Big Brother

नई दिल्ली- आखिर बार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ही थीं जिन्होंने बॉलीवुड से यूके के शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया था और उसमें वो विजय भी हुई थीं। एक बार फिर बॉलीवुड कलाकारों को वहां से बुलावा आया है और खबरों की माने तो करिश्मा कपूर Big Brother में भाग ले सकती हैं।

यहीं नहीं, बिग बॉस 9 की तरह शो में प्रतिभागी जोड़ी में जाएंगे और करिश्मा के पति संजय कपूर भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। करिश्मा और संजय दोनों की डाइवॉर्स की कॉन्ट्रोवर्सी के मामले से काफी आगे निकल चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- जानिए करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में वापसी पर क्या कहा

हाल ही इन दोनों ने तलाक की अपनी अर्जी को वापस लेते हुए ये फैसला लिया था कि दोनों लिव-इन में रहेंगे। लेकिन बिग ब्रदर की खबर ने इन्हें और चर्चा में ला खड़ा किया है। अगर सब कुछ सही रहा तो दोनों ही इस शो में हर हफ्ते साथ में दिखेंगे और जैकपॉट के लिए संघर्ष करते हुए दिखेंगे।

करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी और इनके दो बच्चे समाएरा और कियान राज हैं। इन दोनों की तलाक की खबरें तब सामने आई जब 2010 में संजय मॉडल प्रिया सचदेवा के साथ कई हाई प्रोफाइल पार्टीज में साथ दिखने लगे थे। करिश्मा से शादी करने के कुछ दिनों पहले ही संजय ने अपनी पहली पत्नी और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को तलाक दिया था।

बिग ब्रदर में करिश्मा और संजय अगर साथ आते हैं तो भारतीय दर्शक शो को जरूर देखना पसंद करेंगे। वहीं ये मौका होगा इस कपल के लिए साथ वक्त गुजारते हुए अपनी गलतफहमियां को दूर करने का।

Latest Bollywood News