A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अमिताभ बच्चन बने साइकिल अगरबत्ती के ब्रॉड एम्बैसडर

अब अमिताभ बच्चन बने साइकिल अगरबत्ती के ब्रॉड एम्बैसडर

कोलकाताः दक्षिण भारत की साइकिल अगरबत्ती ने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी का इरादा 2,400 करोड़ रपये के अगरबत्ती बाजार में बड़ी हिस्सेदारी करने का है। ब्रांड के

अमिताभ बच्चन बने...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन बने साइकिल अगरबत्ती के ब्रॉड एम्बैसडर

कोलकाताः दक्षिण भारत की साइकिल अगरबत्ती ने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी का इरादा 2,400 करोड़ रपये के अगरबत्ती बाजार में बड़ी हिस्सेदारी करने का है।

ब्रांड के मालिक एन आर गु्रप के निदेशक अर्जुन रंगा ने यहां कहा, हमने ब्रांड को आगे बढ़ाने और अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अमिताभ बच्चन को ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

उन्होंने कहा कि हम अगरबत्ती के संगठित बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा ब्रांड हैं। यह बाजार करीब 2,400 करोड़ रपये का है। रंगा ने कहा कि समूह का लक्ष्य ब्रांड प्रचार के जरिये अपनी बाजार हिस्सेदारी को दोगुना करने का है। कंपनी का इरादा तीन साल में अपने वितरण नेटवर्क को भी दोगुना करने का है।

रंगा ने कहा कि कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यहां कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत की है।

Latest Bollywood News