मुंबई: कल आखिरकार पुनीत वशिष्ठ ने सलमान खान के शो बिग बॉस 9 के घर को अलविदा कह दिया और इसी के साथ शो से बाहर होने वाले वो 5वें प्रतिभागी बन गए। अपने थोड़े से बिताए हुए वक्त में पुनीत ने काफी कुछ महसूस किया खासकर मंदाना करीमी के लिए जिन्हें कई और प्रतिभागी पाखंडी कह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 करोड़ क्लब के सुल्तान, आमिर-शाहरुख हैं काफी पीछे
अभिनेता पुनीत वशिष्ठ का भी यहीं कहना है कि इरानी अदाकारा मंदना करीमी पाखंडी और विश्वास न करने योग्य इंसान हैं।
घर से बेघर होने के बाद पुनीत ने पीटीआई भाषा से कहा, "मंदना एक पाखंडी इंसान हैं। वह बिल्कुल भी सच्ची नहीं हैं। जब मैंने घर में प्रवेश किया था तो उनका व्यवहार मेरे साथ काफी अच्छा था लेकिन फिर अचानक से वह बदल गई। मुझे यह बड़ा अटपटा लगा।"
घर से बेघर होने पर पुनीत ने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को लड़ाई झगड़ा देखना पसंद है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। घर में जब भी कोई विवाद होता था तो मैं उससे दूर रहता था। शायद इसलिए ही मैं घर से बेघर हो गया। पुनीत ने यहां अमन वर्मा में शो जीतने की सही काबिलियत होने की बात भी कही।
Latest Bollywood News