नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस 9 की सबसे खास बात खुद सलमान हैं। वीकेंड में उनका आना और शो में मनोरंजन को एक अलग ही स्तर पर ले जाना, दर्शकों को खूब पसंद आता है। एविक्शन एपीसोड भी उनमें शामिल हैं। हालांकि पिछ्ला एविक्शन मंगलवार को हुआ था जिसमें रिमी सेन घर से बाहर हुई थी, लेकिन उस एपीसोड में सलमान खान मौजूद नहीं थे। और वो शो में किए गए बड़े बदलावों का हिस्सा था। जी हां, इसी के साथ शो में कुछ और बड़े बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- अब इस HOT अभिनेत्री की होगी घर में एंट्री!
इस हफ्तें घरवालों को कई टास्क दिए गए थे, लेकिन उनको पूरा करने में उन्होंने काफी समय लिया था। इसकी वजह से शो के मेकर्स के लिए रविवार का एविक्शन एपीसोड दिखाना काफी मुश्किल हो रहा है जैसा की पिछले हफ्ते हुआ था। इसी के लिए उन्होंने ये तय किया है कि अब एलीमिनेशन्स होंगे लेकिन, सलमान की गैरमौजूदगी में। इसका मतलब ये नहीं है कि सलमान खान शो में आएंगे ही नहीं। पहले की तरह वो आपका वीकेंड में ही मनोरंजन करेंगे।
बिग बॉस का एविक्शन एपिसोड सोमवार या मंगलवार को ही दिखाया जाएगा। यहीं नहीं शो पहले एक घंटे का होता था, लेकिन अब सारा मनोरंजन और मसाला महज 45 मिनटों में ही समेट दिया जाएगा। इसकी वजह नए टीवी सीरियल 'नागिन' की बढ़ती लोकप्रियता है।
बिग बॉस के मेकर्स नहीं चाहते कि नागिन की टीआरपी पर ज्यादा फर्क पड़े, इसके लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। शो की वोटिंग लाइन्स भी अभी बंद है। लेकिन हमें तो बस इंतजार है कि सलमान खान के शो अब एविक्शन की प्रक्रिया में क्या ट्विस्ट आता है।
Latest Bollywood News