A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: अर्विंद वेगड़ा के बाद आज ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर

Bigg Boss 9: अर्विंद वेगड़ा के बाद आज ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर

नई दिल्लीः अर्विंद वेगड़ा बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले तीसरे प्रतिभागी बन गए हैं। उनसे पहले रूपल त्यागी और अंकित गेरा घर से बाहर का रास्ता तय कर चुके हैं। अर्विंद वेगड़ा

Bigg Boss 9: अर्विंद वेगड़ा...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: अर्विंद वेगड़ा के बाद आज ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर

नई दिल्लीः अर्विंद वेगड़ा बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले तीसरे प्रतिभागी बन गए हैं। उनसे पहले रूपल त्यागी और अंकित गेरा घर से बाहर का रास्ता तय कर चुके हैं। अर्विंद वेगड़ा शो के पहले ही दिन चर्चा का विषय बन गए थे वो भी अपने घर्राटों की वजह से। हालांकि जब उनको अभास हुआ कि बाकी सभी प्रतिभागी उनकी इस आदत से परेशान हैं तो उन्होंने सबके सोने का बाद ही खुद सोने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- रिमी सेन ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

अपने शरीर पर कई सारे टैटू के लिए भी मशहूर ये गुजराती सिंगर, अपने जोड़ीदार अंकित के घर से जाने के बाद ज्यादा चर्चा में नहीं आ पा रहे थे। और शायद यहीं वजह बनी उनके घर से बाहर जाने की। घर से निकलने के बाद अर्विंद कहते है, “बिग बॉस में मैंने कई सारे चीजे अनुभव की जो मैं हमेशा याद रखूंगा। ये बिल्कुल रियल शो है। मैंने घर में रहकर काफी कुछ सीखा है और कई यादों को मैं अपने साथ लेकर जा रहा हूं खासकर अंकित के साथ बिताए गए पल। यहां से निकलने के बाद मैं उनसे जरूर मिलुंगा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे घर में आने मौका मिला।”

अब अगर आपने कल का एपिसोड देखा हो तो आपको याद होगा कि इस हफ्ते एक नहीं दो लोग घर से निकाले जाएंगे। और खबरों की माने तो विकास भल्ला आज घर को अलविदा कहेंगे।

वैसे भल्ला के लिए भी कोई अलग राय नहीं है। ये भी एलीमिनेट हुए प्रतिभागियों की तरह घर में ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहे हैं। अब देखना ये है कि वो वाकई में आज घर से बाहर होते हैं या नहीं।

Latest Bollywood News