A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कीथ और रौशेल का हुआ ब्रेकअप!

Bigg Boss 9: कीथ और रौशेल का हुआ ब्रेकअप!

Bigg Boss 9 कपल कीथ और रौशेल का क्या ब्रेकअप हो गया है?

Keith- India TV Hindi
Keith

नई दिल्ली- बिग बॉस 9 के प्रतिभागी कीथ ने घर में दोबारा आने से पहले कहा था कि उन्हें गर्व हैं अपनी गर्लफ्रैंड रौशेल पर जिन्होंने उनकी गैर मौजूदगी में अपने आप को काफी अच्छे से संभाला है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जब वो वाकई में रौशेल से दोबारा मिलेंगे तो वो बिल्कुल बदल चुकी होंगी। शो में आए दिन उनके झगड़े उनके साथ-साथ उनके फैंस का दिल भी तोड़ रहे हैं। और हो भी क्यों न, आखिर सभी की नजरों में वो एक आइडल कपल की तरह जो थे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: ये प्रतिभागी हुआ घर से बाहर

ये सारा मामला शुरू हुआ जब रौशेल ने घर की कप्तान प्रिया मलिक का कहना मानने से इंकार कर दिया और इसपर कीथ ने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी। लेकिन रौशेल को लगता है कि वो एक मजबूत दावेदार हैं जिसे हर कोई नीचे दिखाना चाहता हैं और वो इसलिए किसी की नहीं सुनने वाली।

रौशेल का ये रवैया कीथ को रास नहीं आया और उन्होंने घर के नियमों को उलंघन कर माइक उतारा और अंग्रेजी में बातचीत करना शुरू कर दिया। धीमे-धीमे इनकी लड़ाई बढ़ने लगी हैं और आज के एपीसोड में इस आग में थोड़ा और घी डलने वाला है। जैसा कि आपको पहले बताया था, सलमान खान आज शो में आएंगे और प्रतिभागियों पर एक लाई डिटेक्टर टेस्ट करेंगे। सलमान कीथ से पूछेंगे कि क्या रौशेल में घमंड आ गया है।

इस सवाल पर कीथ का जवाब हां होता है और इसके बाद रौशेल का चेहरा देखने लायक होता हैं। वैसे इनके फैंस नहीं चाहते कि दोनों के बीच कलेश हो। लेकिन लगता है कि शो अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां हर कोई अपने बारे में ही सोच रहा है और खुद ही लड़ रहा है।

Latest Bollywood News