नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9' का घर जितना खूबसूरत बाहर से नजर आता है उससे कही ज्यादा खराब इसे घर के अंदर जाने वाले प्रतिभागी कर देते हैं। घर में लगातार चलते लड़ाई-झगड़े से कभी परेशान, तो खाने की कमी से कभी बिमार तो कोई भी पड़ सकता है। और आखिरकार इसकी शिकार शो की प्रतिभागी मंदना करीमी हो गई हैं।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: निष्कासित पुनीत ने मंदना को कहा पाखंडी
मंदना इससे पहले भी घर के अंदर बिमार हो चुकी हैं। तब घर के अंदर बुलाए गए डॉक्टर ने मंदना को पूरे 1 दिन आराम करने के लिए कहा था। लेकिन लगता है कि उनकी हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई है। खबरों की माने, तो मंदाना एक बार फिर से बिमार हो गई हैं और इस बार तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ रहा है।
मंदना घर में सभी प्रतिभागियों की आंखों का कांटा बन गई हैं और कोई भी उन्हें पसंद नहीं कर रहा। पिछले एपिसोड में सलमान खान ने किशवर, सुय्यश और प्रिंस की मंदाना से दुर्व्यवहार करने के लिए क्लास भी लगीई थी।
पिछले दिनों जब 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी घर के अंदर आए थे तब उन्होंने मंदना से कहा था कि वह उनकी सबसे पसंदीदा प्रतिभागी हैं। और वह अच्छा खेल रही हैं।
कुछ समय पहले शो के प्रतिभागी कीथ को अपने भाई की अचानक मौत हो जाने की वजह से बिग बॉस का घर छो़ड़कर जाना पड़ा था। और अब मंदना को अपनी खराब सेहत के चलते घर छोड़कर जाना पड़ रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या मंदना की सेहत ठीक होने के बाद वह फिर से बिग बॉस के घर में वापस आएंगी? इसका जवाब तो वक्त के साथ ही मिल पाएगा।
Latest Bollywood News