A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: रूपल ने खोली प्रतिभागियों के पोल, कहा मंदाना तो किसी का गला भी कांट देगी

Bigg Boss 9: रूपल ने खोली प्रतिभागियों के पोल, कहा मंदाना तो किसी का गला भी कांट देगी

मुंबई: जैसा कि हमने आपको बताया था, रुपल त्यागी ने सलमान खान के 'बिग बॉस 9' के घर को अलविदा कह दिया है। रुपल अपने एक्स बॉयफ्रैंड अंकित गेरा के बाद घर के निष्कासित होने

Bigg Boss 9: रूपल ने खोले...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: रूपल ने खोले प्रतिभागियों के राज

मुंबई: जैसा कि हमने आपको बताया था, रुपल त्यागी ने सलमान खान के 'बिग बॉस 9' के घर को अलविदा कह दिया है। रुपल अपने एक्स बॉयफ्रैंड अंकित गेरा के बाद घर के निष्कासित होने वाली दूसरी प्रिताभागी बन गई हैं। जहां वो एक तरफ बाहर की दुनिया में वापस आने से खुश हैं वहीं उन्होंने घर के अंदर झूठ का मुखौटा पहने प्रतिभागियों की असलियत बयां की है। रूपल ने बिग बॉस में अपनी सह-प्रतियोगी मंदाना करीमी को इस रियलिटी शो में सबसे अधिक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित बताया है।

ये भी पढ़ें- हृतिक रोशन की बहन रखेंगी घर में कदम?

मंदाना- रूपल ने एक इंटरव्यू में कहा, “बिग बॉस के घर में मंदाना सबसे अधिक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित हैं। वो पहली इंसान होंगी जो किसी का गला कांटने के लिए सबसे आगे बढ़ेगी।”

कीथ- उन्होंने कामना की कि कीथ शो जीतें। “मैं चाहती हूं कि कीथ शो को जीते क्योंकि वो सेंसिबल, स्मार्ट और वाकई में सच्चे इंसान हैं। शो को जीतने के लिए उनके चांस ज्यादा हैं”, रूपल ने कहा।

“कीथ सभी लड़कियों के साथ काफी अच्छे से पेश आते हैं। भले ही बाकी लड़कियों के साथ उनका हिस्सा न दिखाया गया हो और सिर्फ मंदाना के साथ ही उनके विजुअल दिखाए गए हो लेकिन मैं ये दावे के साथ कह सकती हूं कि मंदाना और कीथ में कुछ भी नहीं चल रहा।”

किश्वर मर्चेंट और सुय्यश राय- “ये दोनों शो में तैयारी के साथ आए थे कि शो में क्या करना है। इसके साथ ही प्रिंस नरूला उनकी तैयारी में भागीदार है।” रूपल ने बताया कि इस कपल में और प्रिंस में इसलिए दोस्ती दिख रही है क्योंकि ये एक-दूसरे के पार्टीसिपेशन के बारे में पहले से ही जानते थे।

प्रिंस- “प्रिंस हमेशा ही किश्वर और सुय्यश से दोस्ती दिखाते आ रहे हैं और मुझे यकीन है कि उनके कई कॉमन दोस्त भी होंगे। उन दोस्तों ने मुझे भी शो में आने से पहले कॉल की थी और कहां था कि उनका फलाह दोस्त शो में जा रहा है तो हम सब भी दोस्त बन सकते हैं। मुझे यकीन है कि प्रिंस भी इसी का हिस्सा हैं।”

अगली स्लाइड में पढ़िए रूपल घर छोड़ने से पहले शो में क्या ट्विस्ट लाईं-

Latest Bollywood News