A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सोनम कपूर-सलमान खान पहुंचे घर के अंदर

Bigg Boss 9: सोनम कपूर-सलमान खान पहुंचे घर के अंदर

नई दिल्लीः बिग बॉस 9 के लिए ये पूरा हफ्ता काफी लड़ाई-झगड़े और स्ट्रेस से भरा हुआ रहा। जहां कीथ किसी इमरजेंसी के चलते पहले ही घर से बाहर जा चुके हैं वहीं आज शो

Bigg Boss 9: सोनम कपूर-सलमान...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सोनम कपूर-सलमान खान पहुंचे घर के अंदर

नई दिल्लीः बिग बॉस 9 के लिए ये पूरा हफ्ता काफी लड़ाई-झगड़े और स्ट्रेस से भरा हुआ रहा। जहां कीथ किसी इमरजेंसी के चलते पहले ही घर से बाहर जा चुके हैं वहीं आज शो के होस्ट सलमान खान घर से निष्कासित होने वाले 5वें प्रतिभागी का नाम ऐलान करेंगे।

वैसे बिग बॉस केवल एक रियलिटी शो न होकर फिल्मों के प्रमोशन के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म भी है। और इस बार सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की बारी है। आज के एपीसोड में सलमान खान अपनी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ घर के अंदर प्रवेश करेंगे। सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वारा भास्कर और बिग बॉस 7 के प्रतिभागी रह चुके अरमान कोहली फिल्म के प्रचार के लिए घर के अंदर जाएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

शो में आज अलग-अलग तरह के खेल भी खेलें जाएंगे। फीमेल प्रतिभागियों के बीच साड़ी पहनने का कॉम्पटीशन रखा जाएगा। इसके अलावा सलमान खान, सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश तीनों ही जलेबी तलते हुए नजर आएंगे।

शो के अंत में घर के सभी प्रतिभागी और फिल्म प्रेम रतन धन पायो की पूरी स्टार कास्ट फिल्म के टाइटल गीत पर झूमते नजर आएंगे।

वैसे सलमान खान की ये फिल्म दिवाली के अगले दिन मतलब 12 नवम्बर को रिलीज होगी। फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है और उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म सलमान की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

फिलहाल अगली स्लाइड में देखिए सलमान खान और 'प्रेम रतन धन पायो' की बाकी कास्ट के शो के अंदर की सभी तस्वीरें-

Latest Bollywood News