A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सलमान ने डेजी-जरीन संग किया डांस, ये प्रतिभागी हुआ एलीमिनेट

Bigg Boss 9: सलमान ने डेजी-जरीन संग किया डांस, ये प्रतिभागी हुआ एलीमिनेट

नई दिल्लीः ये हफ्ता एक बार फिर काफी गर्मा-गर्मी, कॉम्पटीशन और मस्ती से भरपूर रहा। वाइल्ड कार्ड एंट्री और कुछ अजीब कॉम्पटीशन के जरिए बिग बॉस का घर मनोरंजन प्रदान करने में कामयाब रहा। दिवाली

Bigg Boss 9: सलमान के शो से ये...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सलमान के शो से ये प्रतिभागी हुआ एलीमिनेट

नई दिल्लीः ये हफ्ता एक बार फिर काफी गर्मा-गर्मी, कॉम्पटीशन और मस्ती से भरपूर रहा। वाइल्ड कार्ड एंट्री और कुछ अजीब कॉम्पटीशन के जरिए बिग बॉस का घर मनोरंजन प्रदान करने में कामयाब रहा। दिवाली का जश्न और तोहफों से प्रतिभागियों के चेहरों पर मुस्कुराहट दिखी। और अब इसी के साथ ये हफ्ता उस मुकान पर पहुंच गया है जब एक प्रिताभागी घर को अलविदा कह देगा। लेकिन उससे पहले आज का एपीसोड कई और ट्विस्ट और टर्न्स लाने वाला है।

ये भी पढ़ें- प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 101.47 करोड़, बनी साल की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर

शो पर आज सलमान खान बाल दिवस मनाते हुए दिखेंगे। वहीं जरीन खान और डेजी शाह अपनी आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' को प्रमोट करते भी नजर आएंगे। सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली ये दोनों अभिनेत्रियां सलमान संग बिग बॉस के स्टेज पर आग लगाते नजर आएंगी।

सलमान अपनी फिल्म रेडी के गीत ‘कैरेक्टर ढ़ीला है’ पर जरीन और डेजी के साथ थिरकते हुए दिखेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सर्पराइज आएगा पिछले सीजन के विजेता रह चुके गौतम गुलाटी के शो पर एंट्री लेने से।

एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के बाद गौतम घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जाएंगे, लेकिन घर से एक सदस्य के बाहर होने के बाद।

इस हफ्ते किश्वर, रौशेल, अमन, रिमी, दिगांगना और पुनीत एलीमिनेशन के चंगुल में फंसते हुए दिखे थे। कल ही ये पता चल गया था कि किश्वर और रौशेल पर से मुसीबत टल गई है। इसके बाद अमन, रिमी, दिगांगना और पुनीत पर सस्पेंस बरकरार था।

अगली स्लाइड में जाने कौन होगा घर से बाहर-

Latest Bollywood News