नई दिल्ली:- सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 9’ पिछली बार रूपल त्यागी के घर बेघर होने के बाद एक बार फिर से कुछ प्रतिभागी डेंजर ज़ोन में हैं। इस हफ्ते कीथ सेक्वेरा, मंदना करीमी, विकास भल्ला, रिमी सेन, अरविंद वेगड़ा और दिगंगना सूर्यवंशी पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है और अगर मीडिया में आई खबरों की माने तो इस बार गुजराती गायक अरविंद वेगड़ा पर यह तलवार गिरने वाली है।
वैसे अरविंद का घर से बाहर होना किसी के लिए भी कोई बड़ा सरप्राइज नहीं होगा। अरविंद जब से घर में आए हैं तब से वह कुछ ऐसा खास करते हुए नहीं दिखे जिसकी वजह से वह घर में अपनी जगह ठीक से दर्ज करा पाए। शो की शुरुआत में घर के प्रतिभागी उनके खर्राटो की वजह से काफी परेशान तो हुए थे, लेकिन घर के अंदर अपनी जगह बनाने के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं था।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: रिमी सेन ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा
अगर घर के किसी कार्य के बारे में बात की जाए तो उसमें भी अरविंद ने उसमें भी बढ-चढ़ कर हिस्सा नहीं लिया है और उन्हें हमेशा चुप-चाप ही देखा जाता है।
वैसे तो रिमी सेन बिग बॉस के घर से बाहर जाने के लिए काफी बेताब हैं। उन्होंने घर से बाहर निकलने के लिए ये तक कह डाला कि जो लोग उन्हें वोट करके इस घर में रोक रहे हैं वह खुद उनके पास जाकर उन्हें मारेंगी। रिमी की इन्ही बातों की वजह से लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं और वह उन्हें घर के अंदर देखना चाहते हैं।
खैर अब देखना यह कि क्या अरविंद वेगड़ा वाकई इस बार बिग बॉस 9 के घर से बाहर हो जाएंगे।
Latest Bollywood News