6. अश्मित पटेल:- अश्मित ने अपने करियर की शुरुआत असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। अभिनेता के रूप में उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'इम्तेहा' से बॉलीवुड में कदम रखा था जो असफल रही थी। इसके बाद वह 2004 में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई लेकिन उसके बाद उनकी फिल्में जैसे की नजर, सिलसिले और फाइट क्लब लगातार फ्लॉप रही। 2010 में उन्हें बिग बॉस सीजन 4 में आने का मौका मिला। बिग बॉस में वीना मलिक के साथ उनकी हॉट केमेस्ट्री ने उन्हें शो और बाहर के दुनिया में एक स्टड के रूप में देखा जाने लगा था। शो के बाद हुआ भी कुछ ऐसा। अश्मित को उनके व्यक्तित्व पर फिट बैठता एक शो भी होस्ट करने का मौका मिला। यूटीवी बिंदास के चर्चित शो 'सुपरस्टड' और 'सुपरडूड' में होस्ट अश्मित का एक अलग ही अवतार देखने को मिला जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया।
Latest Bollywood News