नरगिस- बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री नरगिस ने अपने से एक साल छोटे अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। उस वक्त नरगिस सुनील दत्त से ज्यादा लोकप्रिय भी थी। 1957 में फिल्म मदर इंडिया के सेट्स पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी जहां आग लगने के दौरान सुनील दत्त ने एक रियल लाइफ हीरो की तरह नरगिस की जान बचाई थी। नरगिस उनकी बहादुरी देखकर काफी इम्प्रेस थी। फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। इनके एक बेटे संजय और दो बेटियां प्रिया और नम्रता है।
Latest Bollywood News