नई दिल्ली: बॉलीवुड में हमारे पसंदीदा अभिनेत्रियों ने पर्दे पर अलग-अलग किरदारों से हमें चौकाया है। कुछ किरदार सच्चाई के इतने करीब रहे है कि हम उनमें डूबना भी पसंद करते है। सभी कलाकारों के लिए उनका हर किरदार अहम होता है लेकिन एक वैश्या का किरदार निभाना सबसे चुनौतीपूर्ण बताया जाता है।
इस किरदार को पर्दे पर लोगों के सामने गंभीरता से दिखाने के लिए कई अभिनेत्रियां रेड लाइट इलाकों का सफर भी कर चुकी हैं जहां वह वैश्या की सच्चाई से रूबरू हुई हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने वेश्यावृति के प्रति समाज के दृष्टिकोण की निंदा करते हुए कहा था कि यही दृष्टिकोण यौनकर्मियों के बलात्कार का समर्थन करता है।
रेप और वेश्यावृत्ति को एक बताते हुए मालीवाल ने कहा कि यह समाज के लिए धब्बा है और इसे खत्म करने के लिए राज्य को कड़ा कदम उठाना चाहिए। हर महीने जी बी रोड के रेडलाइट इलाके में बड़ी संख्या में कंडोम कथित रूप से वितरित किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘छह लाख कंडोम का मतलब छह लाख बलात्कार जिसकी हम दिल्ली में इजाजत दे रहे हैं।’
अब उन वैश्याओं की कहानी क्या है, ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने काफी अच्छी कोशिश की है उन्हें पर्दे पर ढालने की। आइए जानते है कौन सी अभिनेत्रियों है जिन्होंने पर्दे पर निभाया वैश्या का किरदार:-
Latest Bollywood News