A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 Special: ये 10 कपल्स बंधे शादी के बंधन में

2015 Special: ये 10 कपल्स बंधे शादी के बंधन में

वर्ष 2015 लगभग खत्म होने को आया है और इस साल भी कई बॉलीवुड सितारों ने अपने हमसफर के साथ एक जिंदगी की शुरुआत की है।

shahid harbhajan- India TV Hindi
shahid harbhajan

नई दिल्ली:- बॉलीवुड में लव अफेयर्स की खबरें आना तो आम सी बात है। लेकिन इनमें से कुछ ही के अफेयर्स शादी तक पहुंच पाते हैं। वर्ष 2015 लगभग खत्म होने को आया है और इस साल भी कई बॉलीवुड सितारों ने अपने हमसफर के साथ एक जिंदगी की शुरुआत की है। दर्शकों को लंबे अर्से से इनकी शादी का इंतजार था और आखिरकार इन हस्तियों ने वो इंतजार खत्म किया। इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैे जो काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे वहीं कुछ सितारे सिर्फ डेटिंग तक ही सीमित रहे।

इसे भी पढ़े:- 2015 special: ये बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप

लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को शादी के अंजाम तक पहुंचाया। सेलीब्रिटी शादियों में हरभजन सिंह और गीता बसरा के रूप में क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम भी देखने को मिला। और अब उम्मीद है कि अगले वर्ष  युवराज सिंह और हेजेल कीच भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगें।

बहरहाल साल 2015 की बात हो रही हैं तो बता दें कि इस वर्ष सिर्फ बॉलीवुड सितारों की जीवन में ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के भी कई जाने माने कलाकारों की जिंदगी में ये खूबसूरत मोड़ आया है।

आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने इसी साल अपनी गृहस्ति बसाई है। आईए डालते हैं उन 10 जोड़ियों पर रोशनी-

shahid meera

1. शाहिद कपूर-मीरा राजपूत: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने इसी साल 7 जुलाई को दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने छतरपुर के गुरुद्वारे में सादे तरीके से परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की। इससे एक रात पहले दोनों ने संगीत सेरेमनी में शाहिद के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और अगली शाम ओबेरॉय होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थी।

Latest Bollywood News