नई दिल्ली:- वैसे तो बॉलीवुड में हर शुक्रवार को कोई न कोई फिल्म रिलीज होती ही है, लेकिन लंबे समय से हम देखते आए हैं कि हमेशा ही त्योहारों के मौकों पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज की जाती है। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि दो बड़े सितारों की फिल्में एक ही दिन पर रिलीज होती हैं। ऐसे में कई बार दोनों में से एक फिल्म को नतमस्तक होना पड़ता है और कई बार दोनों ही फिल्में बॉकऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
ऐसा ही कुछ एक बार फिर से बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है जब दो बड़ी फिल्में 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' क्रिममस के मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में टकराने वाली हैं। 'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की जीवन कथा पर आधारित है, जिनका किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण और बाजीराव की पहला पत्नी काशीबाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' भी उसी दिन रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की एवरग्रीन जोड़ी 5 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।
इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा कृति सेनन और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर जो एक ही दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं-
Latest Bollywood News