5. 'जाने तू या जाने ना' और 'लव स्टोरी 2050':- जेनेलिया डिसूजा-इमरान खान अभिनीत फिल्म 'जाने तू या जाने ना' और हरमन बावेजा-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' एक ही दिन 4 जुलाई 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाने तू या जाने ना से ही इमरान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म जेनेलिया और इमरान की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है जो बाद में प्यार में बदल जाती है। दूसरी तरफ 'लव स्टोरी 2050' में हरमन और प्रियंका के प्यार की कहानी दिखाई गई है जिसमें प्रियंका की शादी से कुछ दिन पहले ही एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। उसके बाद एक टाइम मशीन के माध्यम से हरमन पहुंच जाते है 2050 में जहां उनकी मुलाकात होती है प्रियंका की ही हमशक्ल लड़की से, जो एक सिंगर है। दोनों ही फिल्मों की कहानी काफी दिलचस्प थीं, लेकिन लव स्टोरी 2050 का मैजिक लोगों पर नहीं चल पाया और फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
Latest Bollywood News