नई दिल्ली: बॉलीवुड में चर्चा में आने के लिए दो रास्ते होते हैं, एक मेहनत और दूसरा शॉर्टकट जिसे फिल्मी गलियारों में पब्लिसिटी स्टंट का नाम दिया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो इन शॉर्टकट रास्तों को पहले चुनते हैं। अगर हम बात करे पब्लिसिटी स्टंट की तो कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने मशहूर होने के लिए सारी हदों को पीछे छोड़ दिया है। सुर्खियां बटोरने के लिए चाहे उस में इन सितारों को अपने कपड़े उतारने हो या किसी पर विवादित बयान देने हों, ये सितारे ऐसे हर तरीके में सबसे आगे हैं। मेहनत के बल पर सफलता हाथ बेशक थोड़ी देर से मिलती है लेकिन वह सफलता हमेशा आपके साथ रहती है। वहीं पब्लिसिटी स्टंट के माध्यम से लोगों को सफलता तो हासिल होती है लेकिन कुछ समय के लिए ही। कभी-कभी तो इन स्टंट्स की वजह से इन सितारों को लोगों के गु्स्से का भी सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- आखिरकार बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने
आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ सितारों पर जिन्होंने पब्लिसिटी पाने के लिए हर हद को पार किया:-
1. राखी सावंत: चाहे टीवी पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप करना हो, किसी प्रसिद्ध गायक से 'किस' मिलने पर मशहूर होना हो, किसी रियलिटी शो में झूठा स्वंमवर रचाना हो या फिर राजनीति में हाथ आजमाना हो, राखी सावंत का नाम ऐसे किसी भी काम में सबसे पहले आता है। राखी इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट्स के लिए मशहूर हैं। मीडिया भी ड्रामा क्वीन के किसी भी ड्रामा को कवर करने से कभी पीछे नहीं हटती।
Latest Bollywood News