10. वीना मलिक: पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का नाम सबसे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ स्पॉट फिक्सिंग मामले में जुड़ा था। वो इस कदर चर्चाओं में आई के बिग बॉस सीजन 4 से उन्हें सीधा न्योता मिला। शो में अश्मित पटेल के साथ रोमांटिक एंगल दिखने के बाद वीना फिर से सुर्खियों में छा गईं। इस वजह से उन्होेंने काफी पब्लिसिटी हासिल की। सिर्फ इतना ही नहीं शो के बाद भी वीना कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं। एक मैगजीन के कवर पेज के लिए वीना ने टॉपलेस फोटोशूट भी करवाया था जिसके कारण उन्हें सुर्खियों में जगह मिली।
Latest Bollywood News