नई दिल्ली:- हर साल बॉलिवुड इंडस्ट्री में कई यंगस्टर्स कदम रखते है। कुछ यहां स्टार किड्स भी होते है और कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके लिए यह इंडस्ट्री बिल्कुल ही नई होती है। ऐसे में किसी को एक पल मे ही बड़े बैनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिल जाता है तो किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का छोटा-मोटा चांस भी नहीं मिल पाता। वह स्ट्रगल ही करते रह जाते हैं और अपनी पहचान बनाने के लिए जुटे रहते हैं। 2015 का साल भी कुछ ऐसा ही रहा जहां कई नए चेहरे दिखें। इनमें से कुछ दर्शकों के सामने खुद को साबित कर पाए तो कुछ को लोगों ने सिरे से नकार दिया।
इसे भी पढ़े:- 2015 Special: ये 10 कपल्स बंधे शादी के बंधन में
आज हम आपसे ऐसे ही सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल बड़े पर्दे पर कदम रखा-
1. सूरज पंचोली: सूरज बॉलीवुड कलाकार अदित्या पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। 2015 में उन्होंने अपने करीयर की शुरुआत निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘हिरो’ के रीमेक से की। इसी फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को बॉलिवुड के दबंग सलमान खान ने प्रॉडयूस किया था हालांकि इस फिल्म को उतनी सफलता साहिल नहीं हो पाई जितनी इससे उम्मीद की गई थी।
Latest Bollywood News