नई दिल्ली: "इश्क पर जोर नहीं गालिब, है ये वो आतिश जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे!" कहते है कि इश्क का कोई मज़हब, कोई जात नहीं होती। इस बात को हमारे बॉलीवुड सितारों ने साबित भी किया है। जहां आज भी कई जगह ऐसी शादियों का अंजाम मौत होता हैै वहीं इन बॉलीवुड सितारों नें इंटर-कास्ट मैरेज कर समाज में एक मैसेज भी दिया है।
आज हम बॉलीवुड के उन खान के बारे में बात कर रहें है जिन्होंने किसी की भी परवाह किए बगैर अपनी हिन्दू गर्लफेंड से शादी की।
1. शाहरूख खान और गौरी खान: शाहरूख ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था उससे काफी पहले से ही वो गौरी को डेट किया करते थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे सफल शादी मानी जाती है। इनके तीन बच्चे है आर्यन, सुहाना और अब्राह्म।
Latest Bollywood News