A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सितारों के बच्‍चे जो स्‍कैंडल में फंसे, रेव पार्टी और गर्भपात की सनसनीखेज दास्‍तान

सितारों के बच्‍चे जो स्‍कैंडल में फंसे, रेव पार्टी और गर्भपात की सनसनीखेज दास्‍तान

हाल ही में पूजा बेटी की बेटी आलिया इब्राहिम अपने बोल्‍ड फोटो के चलते सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आग गई,हालांकि ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में इस तरह के विवाद बड़ी बात नहीं मानी जाती। लेकिन कई स्‍टॉर सन के स्‍कैंडल रेव पार्टी और ड्रग्‍स के संसार तक जुड़े।

सूरज पंचोली- India TV Hindi
सूरज पंचोली

नई दिल्ली: बॉलीवुड में हर साल नवोदित बॉलीवुड स्‍टार सन अभिनय की दुनिया में इंट्री कर रहे हैं लेकिन कई ऐसे हैं जो फिल्‍मों में आने से पहले ही विवादों में आते रहे हैं। हाल ही में पूजा बेटी की बेटी आलिया इब्राहिम अपने बोल्‍ड फोटो के चलते सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आग गई,हालांकि ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में इस तरह के विवाद बड़ी बात नहीं मानी जाती। लेकिन कई स्‍टॉर सन के स्‍कैंडल रेव पार्टी और ड्रग्‍स के संसार तक जुड़े हैं।

विनोद खन्‍ना के बेटे साक्षी खन्‍ना इस साल बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु कर रहे हैं,लेकिन रेव पार्टी के चलते पहले सुर्खियों में आ चुके हैं,वहीं महेश भट़ट के पुत्र राहुल गलत कारणों से सुर्खियों में रहे हैं,डेविड हेडली से उनकी मुलाकात का कनेक्‍शन कुछ ऐसा ही है।

इसी तरह से आदित्‍य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली भी जिया खान के साथ लव अफेयर,अर्बाशन कराने के आरोप लगते रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही चर्चित स्‍टार कलाकारों के भावी जनरेशन के उन स्‍कैडंल से आपको रुबरु कराने जा रहे हैं जिनके चलते ये स्‍टार सन विवादों में आते रहे हैं :

1. सूरज पंचोली: 25-वर्षीय अमेरिकी नागरिक और बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी,  पुलिस को उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला था, इसलिए इसे आत्महत्या माना गया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने घटना के 13 महीने बाद मामले को सीबीआई के हवाले करने का आदेश दिया।

आदित्य पंचोली के बेटे और जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को जिया खान आत्महत्या केस में सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। जिया खान की मां और बहन ने सूरज पंचोली पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आत्महत्या के दो दिन के बाद सूरज को जिया के साथ जबरदस्ती करने, उनको धोखा देने और जिया का गर्भपात कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया था।

अगली स्लाइड में पढ़े सिद्धांत कपूर के बारें में

Latest Bollywood News