2. आमिर खान: फिल्म 'तारें जमीन पर' में आमिर खान ने एक ऐसे अध्यापक का किरदार निभाया है जो हर हाल में अपने छात्रों को खुश रखना चाहते हैं। वह उन्हें पढ़ाते भी उन्हीं के अंदाज में हैं। फिल्म में ऐसे बच्चे की कहानी को दिखाया गया है जो डिसलेक्सिया से पीड़ित है और एक जिम्मेदार शिक्षक का फर्ज निभाते हुए आमिर ने दिखाया है कि इस तरह के बच्चों के साथ किस तरह से पेश आना चाहिए। आमिर और दर्शील को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए लोगों से खूब प्रशांसा हासिल हुई। साथ ही फिल्म को बेस्ट फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया।
Latest Bollywood News