A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के 50वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

सलमान के 50वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके शांतिपूर्ण एवं लंबी आयु की कामना की है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘मेरा मानना

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके शांतिपूर्ण एवं लंबी आयु की कामना की है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सलमान की तरह के व्यक्ति को उपहार जैसी भौतिक चीजों से खुशी नहीं होती।’

किक फिल्म में सलमान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ने कहा, ‘वह सीधे सादे इंसान हैं और वास्तविक चीजों की प्रशंसा करते हैं। यह वास्तविक एवं अर्थपूर्ण होना चाहिए भले ही यह किताब हो या ड्राइंग पेंसिल। इन चीजों की वह काफी प्रशंसा करते हैं।’

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘वह अच्छे इंसान हैं। मैं उनकी शांति, खुशी और अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं।’ सोनाक्षी सिन्हा के लिए सलमान काम के मामले में प्रेरणा के स्रोत हैं। सोनाक्षी ने कहा, उस व्यक्ति के लिए मैं क्या दुआ करूं जिसके पास सब कुछ है। 50 की उम्र में भी वह प्रेरणा के स्रोत हैं, वह उसी तरह काम कर रहे हैं जैसे 25 वर्ष की उम्र में कर रहे थे। यह हमारी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है।

अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा, सलमान लोगों के लिए अद्भुत काम करते हैं । यह काफी मदद करते हैं। मैं उनकी बड़ी प्रशंसक हूं। वह इंडस्ट्री के पहले लोगों में थे जिन्होंने मेरा भारत में स्वागत किया। इस तरह से मेरे दिल में उनकी खास जगह है। अभिनेता अनिल कपूर ने सलमान के लिए खुशी और लंबी जिंदगी की कामना की। अनिल ने कहा, वह सौ वर्षों तक जीएं और हमारा मनोरंजन करते रहें।

फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान के साथ काम करने वाली अनिल की बेटी उन्हें सबसे सुंदर इंसान बताती हैं। सोनम ने कहा कि वह ऐसा (50 वर्ष के) नहीं दिखते। वह 27 वर्ष के लगते हैं। वह काफी सुंदर व्यक्ति हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता सूरज पंचोली और निखिल आडवाणी ने भी सलमान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Latest Bollywood News