A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वतंत्रता दिवस से पहले दर्शकों ने मनाया 'ब्रदर्स' डे

स्वतंत्रता दिवस से पहले दर्शकों ने मनाया 'ब्रदर्स' डे

नई दिल्लीः दक्षिण भारत में तो हमने दर्शकों में अपने पसंदीदा सितारों के लिए अजीब सा क्रेज देखा है लेकिन बॉलीवुड भी अब इसमें पीछे नहीं है। ब्रदर्स फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार को

स्वतंत्रता दिवस से...- India TV Hindi
स्वतंत्रता दिवस से पहले दर्शकों ने मनाया 'ब्रदर्स' डे

नई दिल्लीः दक्षिण भारत में तो हमने दर्शकों में अपने पसंदीदा सितारों के लिए अजीब सा क्रेज देखा है लेकिन बॉलीवुड भी अब इसमें पीछे नहीं है। ब्रदर्स फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार को आज उनके फैंस ने भगवान की तरह पूजा। कई जगह लोगों ने उनके बड़े से पोस्टर पर तिरंगे की माला पहनाई और आज के दिन को उन्होंने Brothers Day की तरह सेलिब्रेट किया।

एक सिनामे घर के बाहर का सीन कुछ ऐसा ही था। अक्षय के फैंस में हर्ष और उल्लास साफ नजर आ रहा था। पोस्टर में दिख रहे अक्षय का उन्होंने तिलक भी किया। सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस ने BrothersDay का हैश टैग बनाया जो की काफी वायरल हुआ।

पिछले हफ्ते महेश बाबू की फिल्म 'श्रीमनथुणु' पर भी फैंस ने ऐसे ही माला चढ़ाई थी और अपना प्यार दर्शाया था। इससे पहले फिल्म बाहुबली के लिए तो लोगों का आपार प्यार देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें- ब्रदर्स फिल्म रिव्यू

अगली स्लाइड में देखिए सिनेमाघर के बाहर का हाल-

Latest Bollywood News