3. ऋतिक रोशन और शाहरुख खान: 2001 में बनी ‘कभी खुशी कभी गम’ एक पारिवारिक फिल्म थी जिसमें एक परिवार के सभी रीति-रिवाजों, मर्यादा और परंपराओं को बखूबी दिखाया गया था। परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में दो भाईयों के भाईचारे को भी बेहतरीन तरीके से पेश किया गया। शाहरुख जो बड़े भाई के किरदार में है वह अपने पिता (अमिताभ बच्चन) की मर्जी के बिना एक लड़की से शादी कर लेते हैं। इस कारण उन्हें घर से निकाल दिया जाता है। छोटे भाई का किरदार निभा रहे ऋतिक रोशन को जब यह बात पता चलती है तो वह अपने भाई को वापस घर लाने की कोशिश में लग जाते हैं।
Latest Bollywood News