नई दिल्लीः अक्षय कुमार की ब्रदर्स को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन बॉक्स आफिस पर माहौल काफी गरम है। फिल्म ने दो दिनों के अंदर 41.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और आज मतलब रविवार को इसमें भारी इजाफा होने की उम्मीद है।
फिल्न ने पहले दिन 15.20 करोड़ रुपए कमाए थे लेकिन दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने की वजह से बॉक्स आफिस पर इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रदर्स ने कल शनिवार को 21.43 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "ब्रदर्स की कमाई में शनिवार को कमाल की बढ़ोतरी हुई है। शुक्र 15.20 करोड़, शनिवार 21.43 करोड़ - कुल 36.63 करोड़ रुपए। रविवार को भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।"
विदेश से फिल्म ने 5.17 करोड़ की कमाई की है। ब्रदर्स, जिसमें सिद्धार्थ मलहोत्रा, जैकलीन फर्नांडी़ज और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं, ने पहले दिन की कमाई के मामले में बजरंगी भाईजान के अलावा साल की बाकी सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और साल की दूसरी बड़ी ओपनर बन गई है। नीचे टेबल में जाने 2015 को टॉप 10 ओपनर्स के बारे में-
अगली स्लाईड में जानिए अक्षय कुमार की पिछली फिलमों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में-
Latest Bollywood News