नई दिल्लीः अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ब्रदर्स आज रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन सिनेमाघरों से निकले दर्शक इसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
फिल्म हॉलिवुड में बनी 'वॉरियर' की रीमेक है जिसमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुख्य आकर्षण है। अक्षय फिल्म में डेविड फर्नांडीस का किरदार निभा रहे हैं वही जैकलीन इसमें उनकी पत्नी और सिद्धार्थ उनके छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं।
सोशल मीडिया ट्विटर पर दर्शकों ने फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। देखिए उनका क्या कहना है।
शशांक खैतान- प्लीज जाइए, और इसे जरूर देखिए। फिल्म में इमोशन काफी इंटेन्स है और ये एक्शन से भरपूर है।
मुकेश छाबरा- ब्रदर्स में सिद्धार्थ प्यारे और ईमानदार है लेकिन फिर भी काफी आक्रामक है।
अमूल मोहन- फिल्म में मुख्य आकर्षण सिद्धार्थ है। फिल्म में उनका ट्रास्फोर्मेशन शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि परफॉर्मर के रूप में भी शानदार है।
ये भी पढ़ें- ब्रदर्स फिल्म रिव्यू
अगली स्लाइड में बाकी दर्शकों की क्या है उनकी प्रतिक्रिया-
Latest Bollywood News