A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैगी मामला: अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर केस दर्ज

मैगी मामला: अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर केस दर्ज

नई दिल्ली: मैगी मामले में विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है। नेस्ले कम्पनी द्वारा बनाई जाने वाली मैगी का विज्ञापन कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तथा प्रीति जिंटा के साथ

मैगी मामला: बिग बी,...- India TV Hindi
मैगी मामला: बिग बी, माधुरी और प्रीति जिंटा पर केस दर्ज

नई दिल्ली: मैगी मामले में विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है। नेस्ले कम्पनी द्वारा बनाई जाने वाली मैगी का विज्ञापन कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तथा प्रीति जिंटा के साथ नेस्ले इंडिया के मुख्य कार्यकारी पर बाराबंकी में केस दर्ज किया गया।
 
दूसरी तरफ मैगी विवाद में माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि, नेस्ले टीम से मुलाकात में मुझे क्वालिटी का भरोसा दिया गया है। जब्कि अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा की तरफ से पूरे मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह की ओर से दायर परिवाद पर चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट सत्यदेव गुप्ता की अदालत ने सुनवाई के लिए 1 जून की तारीख दी है।
 
अधिवक्ता ने कम्पलेंट में कहा है कि नेशनल हाइवे गुड़गांव के जकारांडा मार्ग पर एम ब्लाक डीएलएफ सिटी केस-2 स्थित ‘नेस्ले इंडिया’ द्वारा आमजन विशेष कर बच्चों के लिए बनाए जा रहे नूडल्स (मैगी) की जांच में तय मानक से 9 गुना ज्यादा लेड पाया गया था।
 

Latest Bollywood News