A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक-दूजे के हो गए सनाया और मोहित, बधाई देने पहुचें कई सितारे

एक-दूजे के हो गए सनाया और मोहित, बधाई देने पहुचें कई सितारे

सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी 25 जनवरी को गोवा में हो रही है। इसके लिए वरुण सोबती, अर्जुन बिजलानी, दृष्टि धामी, राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा सहित कई टीवी सितारे ग

sanaya and mohit- India TV Hindi
sanaya and mohit

नई दिल्ली: सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी 25 जनवरी को गोवा में हो रही है। इसके लिए वरुण सोबती, अर्जुन बिजलानी, दृष्टि धामी, राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा सहित कई टीवी सितारे गोवा पहुंच चुके हैं।

शादी से पहले की सभी रस्मे हो चुकी हैं। 24 जनवरी की रात को सनाया और मोहित का संगीत था जिसमे छोटे परदे की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। अर्जुन बिजलानी को उनकी पत्नी के साथ देखा गया। सनाया और मोहित दोनों एक दूसरे को पिछले 8 साल से डेट कर रहे हैं।

सनाया ने अपने संगीत में क्रॉप टॉप के साथ लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ मोहित ने कुर्ते के साथ कोट पहना था। इस पार्टी में छोटे पर्दे के इन कुछ सितारों के अलावा सीमित लोगों को ही पार्टी में शामिल हुए थे।

संगीत में सभी मेहमान खूब मस्ती करते हुए नजर आए। संगीत सेरेमनी रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में रखी गई थी। छोटे परदे के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दू' के अभिनेता बरुन सोब्ति समुन्द्र किनारे शर्टलेस दिखाई दिए। हम कह सकते हैं उनके इस रूप को देखकर कई लड़कियां शर्मा गई होंगी। रिद्धि डोगरा बिकनी टॉप में बहुत सेक्सी दिख रही थीं। समुन्द्र किनारे धूप में बैठे दृष्टि धामी और  राकेश वशिष्ठ को भी देखा गया।

सनाया और मोहित की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग है जिसकी सेरेमनी यहां के बीच रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में होगी। सनाया और मोहित की शादी पंजाबी रिवाज से होगी। इस मौके पर जहां सनाया पिंक कलर का लहंगा पहनेंगी। वहीं, मोहित शेरवानी में नजर आएंगे। मोहित के परिवार वाले दिल्ली से आएंगे और वहां प्लेनेट हॉलीवुड में ही रहेंगे।

Latest Bollywood News