A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने ऋतिक के साथ काम करने के बारे में किया खुलासा

दीपिका ने ऋतिक के साथ काम करने के बारे में किया खुलासा

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें यशराज फिल्म्स की ओर से रितिक रौशन के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था। अटकलें लगाई जा रही थी

दीपिका ने ऋतिक के साथ...- India TV Hindi
दीपिका ने ऋतिक के साथ काम करने के बारे क्या बोला?

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें यशराज फिल्म्स की ओर से रितिक रौशन के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था।
अटकलें लगाई जा रही थी कि यशराज फिल्म्स की नई फिल्म में रीतिक और दीपिका होंगे । फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य करने वाले हैं।

उसके बाद खबर आयी थी कि उसने फिल्म करने से मना कर दिया।

दीपिका ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को बताया, मुझे यशराज फिल्म्स की ओर से किसी फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला था। मैंने रिपोर्ट पढ़ी है कि मैंने फिल्म करने से मना कर दिया।

मैं नहीं समझ पा रही हूं कि जब मुझे फिल्म का प्रस्ताव ही नहीं मिला तो मैं उसे मना कैसे कर सकती हूं।

Latest Bollywood News