A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने कहा रणबीर है बड़े सितारे

दीपिका ने कहा रणबीर है बड़े सितारे

मुंबई: रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्मों की असफलता के बावजूद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि वह बड़े सितारे हैं और फिल्म में भरपूर योगदान देते हैं। रणबीर और दीपिका की जोड़ी एक

दीपिका ने कहा रणबीर है...- India TV Hindi
दीपिका ने कहा रणबीर है बड़े सितारे

मुंबई: रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्मों की असफलता के बावजूद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि वह बड़े सितारे हैं और फिल्म में भरपूर योगदान देते हैं। रणबीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही है। दोनों इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'तमाशा' में नजर आएंगे, जो 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनका स्टारडम 'तमाशा' के जरिये रणबीर को उनके इस दौर से उबरने में मदद करेगा, दीपिका ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरा मानना है कि किसी भी फिल्म की सफलता या असफलता में उससे जुड़े हर व्यक्ति का योगदान होता है। हर किसी के करियर में सफलता और असफलता के दौर आते रहते हैं।"

गौरतलब है कि रणबीर की पिछली तीन फिल्में 'बेशरम', 'रॉय' और 'बॉम्बे वेलवेट' असफल रही थीं।

दीपिका ने रणबीर के बारे में ये बातें ऐक्सिस बैंक के नए प्रीपेड वॉलेट ऐप 'लाइम' के शुक्रवार को लॉन्च के मौके पर कही। वह रणबीर के साथ 'बचना ऐ हसीनों' और 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी हैं। दोनों फिल्में सफल रही थीं और उनकी जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया।

Latest Bollywood News