A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ticket To Hollywood: दीपिका और प्रियंका के बाद अब धनुष को मिला मौका

Ticket To Hollywood: दीपिका और प्रियंका के बाद अब धनुष को मिला मौका

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष अब फिल्मी दुनिया में ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ऐसा अभिनेता जो साउथ की फिल्मों में अपनी बेहतरीन डायलॉग के लिए मशहूर हैं।

dhanush- India TV Hindi
dhanush

नई दिल्ली:- बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष अब फिल्मी दुनिया में ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ऐसा अभिनेता जो साउथ की फिल्मों में अपनी बेहतरीन डायलॉग के लिए मशहूर हैं वो अब हॉलीवुड की फिल्मों में नज़र आएंगे। दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद धनुष अब जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। सबसे अह्म बात यह है कि इस फिल्म में धनुष कोई स्पोर्टिंग अभिनेता का किरदार नहीं बल्कि मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

इसे भी पढ़े:- हेराफेरी: क्रिश बने हवाइजादा, 3 इडियटस में दिखी आलिया

साउथ की फिल्मों के राजा कह जाने वाले रजनीकांत के दामाद धनुष की जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया है। पहले धनुष ने साउथ में अपना हाथ आजमाया उसके बाद उन्हें एल्बम ‘कोलावेरी डी’ से लोकप्रियता हासिल हुई इसके बाद फिल्म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले धनुष अब हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचाने बनाने को तैयार हैं। इस फिल्म  के लिए उमा थुर्मन को भी कास्ट किया गया है । हम कह  सकते हैं कि धनुष की आगामी ये फिल्म काफी धमाकेदार साबित हो सकती है।

यह फिल्म ईरानी फ्रांसीसी मार्जने सत्रपि के निर्देशन में बनाई जाएगी। इस फिल्म के लिए अलेक्सांद्रा दद्दारिओ को भी कास्ट किया गया है। इस फिल्म का नाम  'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ़ द फ़क़ीर' सोचा गया है। यह फिल्म एक फ़क़ीर के ऊपर आधारित है जो एक आइलैंड में खो जाता है और उसे वहां कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2016 के मिड में शुरू होगी। इंडिया, फ्रांस, इटली और मोरक्को जैसे कई देशों में इस फिल्म के दृश्यों को शूट किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक मार्जने से जब पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए धनुष को क्यों चुना तो उनका कहना था कि, “मैंने कई हिंदी फिल्में देखी है उसमे अधिकतर लोगों की पसंद धनुष रहे हैं उनकी बुद्धिमता और जिस तरीके से वो अपने किरदार को असल जिंदगी से जोड़ने की सोचते है इन सभी चीजों ने मुझे इस फिल्म के लिए धनुष को फिल्म में लेने के लिए मजबूर किया था।“

अगली स्लाइड में पढ़े और किसे मिला हॉलीवुड का टिकट:-

Latest Bollywood News