नई दिल्ली: बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत कपल कहे जाने वाले धर्मेंद्र को रियल ही-मैन कहा जाता था जबकि हेमा मालिनी को आज तक ड्रीम गर्ल के नाम से पहचाना जाता है। आज धर्मेंद्र का जन्म दिन है और वो 80 साल के हो चुके हैं। आज हम आपको धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शानदार लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। तो जानिए कैसे धर्मेंद्र की हो गईं हेमा।
कैसे हुई धर्मेंद्र और हेमा की मुलाकात-
इन दोनों की मुलाकात 1970 में आई फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के दौरान हुई थी। उस समय धर्मेंद्र की पहले ही प्रकाश कौर के साथ शादी हो चुकी थी, इतना ही नहीं उनके दो बच्चे सन्नी देओल और बॉबी देओल भी थे। लेकिन फिर भी वह खुद को हेमा के प्यार में पड़ने से नहीं रोक पाए। उस वक्त हेमा के पास बॉलीवुड के अभिनेता संजीव कुमार और जितेन्द्र जैसे सितारों के शादी के प्रस्ताव आ रहे थे। उस समय हेमा का ऐसा कोई विचार नहीं था कि वह किसी शादी-शुदा व्यक्ति के साथ सात फेरे लेंगी। लेकिन जब कोई पसंद आने लगता है तो प्यार सारे बंधनों को तोड़कर परवान चढ़ता जाता है और ऐसा ही हाल हेमा-धर्मेंद्र का भी हुआ था। लेकिन धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक देने के लिए राजी नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने और हेमा ने इस्लाम धर्म अपना लिया और 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1980 में शादी कर ली।
इसे भी पढ़े:- जब धर्मेंद्र से सलमान ने कहां मुझे आपकी जैसी थाइस चाहिए..
अगली स्लाइड में देखिए हेमा के पिता क्यों नहीं चाहते थे धर्मेंद्र से उनकी शादी हो:-
Latest Bollywood News