A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box office घमासान: 'दिलवाले' भिड़ेंगे 'बाजीराव मस्तानी' से

Box office घमासान: 'दिलवाले' भिड़ेंगे 'बाजीराव मस्तानी' से

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉक्स आफिस पर होंगे आमने-सामने नई दिल्लीः किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉक्स आफिस पर आमने-सामने होंगे।

Box office घमासान:...- India TV Hindi
Box office घमासान: 'दिलवाले' भिड़ेंगे 'बाजीराव मस्तानी' से
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉक्स आफिस पर होंगे आमने-सामने

नई दिल्लीः किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉक्स आफिस पर आमने-सामने होंगे।

किंग खान की बहुचर्चित फिल्म 'दिलवाले' की रिलीज की तारीख जब आउट हुई तो उत्साह का तो कोई ठिकान नहीं था लेकिन तभी एक आने वाली जंग का अंदेशा मिला। फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज हो रही है और उसी दिन निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी भारी-भड़कम 'बाजीराव मस्तानी' को भी पर्दे पर ला रहे हैं।

दिलवाले में जहां बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी शाहरूख-काजोल नज़र आएंगी वही 'बाजीराव मस्तानी' मे रियल लाइफ कपल रणवीर-दीपिका दिखेंगे।

लेकिन ऐसा क्यों हुआ उसका अंदाजा हम लोग नहीं लगा पा रहे हैं क्योंकि 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज़ डेट पहले ही कंफर्म हो गई थी। तो क्या रोहित शेट्टी और शाहरूख ने ये जानभूझ कर किया?

वैसे पहले भी हम शाहरूख और भंसाली की ऐसी टक्कर देख चुके हैं। 2007 में आई फिल्म 'सावरिया' और 'ओम शांति ओम' दोनों ही एक तारीख पर रिलीज हुई थी। लेकिन मुकाबला एक तरफा रहा था। ओम शांति ओम ने एक बड़ें अतर से सावरिया को बाक्स आफिस पर पटखनी दी थी।
 
इस बार की लड़ाई में फर्क इतना है कि दीपिका शाहरुख के साथ नहीं है बल्कि संजय लीला भंसाली के साथ उनके खिलाफ खड़ी होंगी।

चाहे जो हो, मुकाबला तो दिलचस्प होगा, इसकी तो गारंटी है।

Latest Bollywood News