नई दिल्ली- जी हां, शाहरुख खान वापस आ गए हैं भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में। यहीं नहीं, उनके साथ फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री काजोल भी काफी समय बाद किसी टीवी सीरियल में दिखेंगी। और उनके फैंस के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी।ये भी पढ़ें- दिलवाले के नए गीत ‘जनम जनम’ में फिर दिखा शाहरुख-काजोल का रोमांसलंदन के अपने प्रमोशन कैंपेन के बाद 'दिलवाले' की टीम कॉमेडी नाइट्स के स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। किंग खान के सिगनेचर पोज से लेकर डांस और खूब सारी मस्ती के साथ इन सितारों ने मनोरंजन के लेवेल को काफी ऊंचा कर दिया हैं।हमारे हाथ शो की कुछ तस्वीरें लगी हैं जिसमें फिल्म दिलवाले की पूरी स्टार कास्ट जैसे की शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन दिखाई दे रहे हैं। एक मायने में ये सभी सितारे इस शो से लंदन का अपना पूरा स्ट्रेस उतारते हुए दिख रहे हैं।सुनील ग्रोवर के चेहरे पर पेंट लगातीं काजोल।