A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भक्त रह चुकी डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ की पुलिस में शिकायत दर्ज

भक्त रह चुकी डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ की पुलिस में शिकायत दर्ज

नई दिल्लीः धर्मगुरु राधे मां की परेशानियां रुकने का नाम नहीं ले रही है और इस कड़ी में एक और विवाद जुड़ गया है। राधे मां की भक्त और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह

डॉली बिंद्रा ने राधे...- India TV Hindi
डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ की पुलिस में शिकायत

नई दिल्लीः धर्मगुरु राधे मां की परेशानियां रुकने का नाम नहीं ले रही है और इस कड़ी में एक और विवाद जुड़ गया है। राधे मां की भक्त और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकी डॉली बिंद्रा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर राधे मां के खिलाफ़ शिकायत दर्ज करायी है।

उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को राधे मां और उनके लोगों से जान का ख़तरा है। डॉली के अनुसार राधे मां और उनके लोग डॉली के परिवार को धमकियां दे रहे हैं।

दो दिन पहले ही डॉली ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर लिखा था कि अब वो राधे मां की भक्त नहीं है।

50 साल की राधे मां जिसका असली नाम सुखविंदर कौर बताया जा रहा है, पिछले कुछ समय से लगातार विवाद में है। पहले वो अपनी लाल मिनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आयी थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

अगली स्लाइड में देखें एफआईआर की कॉपी-

Latest Bollywood News