A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान पर फिदा एली अवराम, साथ काम करने का हैं इंतजार

सलमान पर फिदा एली अवराम, साथ काम करने का हैं इंतजार

मुंबई: रिएल्टी शो बिग बॉस से चर्चा में आई स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ शीघ्र काम करना चाहेंगी लेकिन वह ऐसा तभी करेंगी जब उनसे

किस किसको प्यार करूं में कॉमेडी किंग कपिल के साथ नजर आएंगी एली

अभिनेत्री ने साल 2013 में मिकी वाइरस से रूपहले पर्दे पर पदार्पण किया था। इस फिल्म में उनके सह अभिनेता टीवी होस्ट एवं अभिनेता मनीष पॉल थे।

फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म किस किसको प्यार करूं के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा के साथ काम किया है। इस फिल्म से कपिल बॉलीवुड में अपना कदम रखेंगे।

उन्होंने कहा, किस किसको प्यार करूं के प्रचार में मैं काफी व्यस्त हूं। फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी। मुझे उम्मीद है कि सभी लोग इसे देखेंगे।

फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है। फिल्म में सिमरन कौर मुंडी, मंजरी फडनीस साई लोकुर, वरूण शर्मा, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी और अरबाज खान ने भी काम किया है। 

 

अगली स्‍लाइड में देखें स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम की कुछ खास तस्‍वीरें

Latest Bollywood News