A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान की चुंबन वाली खास तैयारी

इमरान की चुंबन वाली खास तैयारी

मुंबई: फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी को भले ही बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाता हो, लेकिन उनका कहना है कि चुंबन वाले दृश्य फिल्माने से पहले उन्हें हमेशा खास तैयारी रखनी पड़ती है और वह

इमरान की चुंबन वाली...- India TV Hindi
इमरान की चुंबन वाली खास तैयारी

मुंबई: फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी को भले ही बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाता हो, लेकिन उनका कहना है कि चुंबन वाले दृश्य फिल्माने से पहले उन्हें हमेशा खास तैयारी रखनी पड़ती है और वह खास तैयारी यह है कि वह बेरी खाने से परहेज करते हैं।

इमरान ने टीवी शो 'फराह की दावत' में अपनी फिल्मों और चुंबन दृश्यों के बारे में बातें और अनुभव साझा किए। उन्होंने शो की मेजबान फराह खान को बताया कि उन्हें बेरी से एलर्जी है, इसलिए वह चुंबन दृश्य से पहले बेरी खाने से परहेज करते हैं।

इमरान ने कहा कि उनका सबसे बढ़िया चुंबन किसी सहकलाकार अभिनेत्री के बजाए उनके पालतू कुत्ते के साथ था।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "मेरा सबसे बढ़िया चुंबन वह था, जब मेरा पालतू कुत्ता मेरा मुंह चाट रहा था।"

शो में इमरान ने फराह को रोस्टेड चिकन बनाने में मदद की।

'फराह की दावत' कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां मेजबान फराह के सामने अपनी पाक कला कौशन का प्रदर्शन करती हैं।

Latest Bollywood News