मुंबई: सनी लियोन पर मुंबई में डोंबीवली पुलिस ने वेब और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अश्लील कंटेंट फैलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 34 वर्षीय एक्ट्रेस के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 3 और 4 के अंतर्गत धारा 292, 292 ए, 294 आर/डब्ल्यू 34 (महिला और आईटी एक्ट) का मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला अंजली पालन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि इंटरनेट सर्फिंग के दौरान उन्होंने पाया कि एक्ट्रेस की कई अश्लील फोटो इंटरनेट पर मौजूद हैं।
अंजलि ने कहा कि एक्ट्रेस की वेबसाइट पर भी ऐसा ही कंटेंट भरा पड़ा है। उन्होंने कहा, 'ऐसी पोस्ट दिमाग के लिए जहर के समान है। और आने वाली वाली यूवी पीड़ी के बिगडने का कारण भी। विशेषकर बच्चों के लिए।' डोंबीवली पुलिस स्टेशन ने इस मामले को थाणे पुलिस की सायबर सेल के पास भेज दिया है।
बता दें कि बॉलीवुड के कई हीरो सनी लियोन के साथ काम करने से मना कर चुके हैं। इन हीरोज को डर है कि कहीं इनकी छवि खराब न हो जाए। इस बात पर सनी लियोन दुख भी प्रकट कर चुकी हैं। अब इस प्रकरण के बाद सनी को बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Latest Bollywood News