A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रईस और सुल्तान के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले फरहान

रईस और सुल्तान के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले फरहान

मुंबई: शाहरूख खान की रईस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर को उम्मीद है कि अगले साल बॉक्स ऑफिस पर इसी समय रिलीज होने वाली सलमान खान अभिनीत सुल्तान से दोनों फिल्मों की कमाई को कोई

रईस और सुल्तान के...- India TV Hindi
रईस और सुल्तान के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले फरहान

मुंबई: शाहरूख खान की रईस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर को उम्मीद है कि अगले साल बॉक्स ऑफिस पर इसी समय रिलीज होने वाली सलमान खान अभिनीत सुल्तान से दोनों फिल्मों की कमाई को कोई नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- 8 बातें जो आपको सलमान खान की 'सुल्तान' के बारे में नहीं पता होंगी

फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रईस का निर्माण किया है और इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसी समय आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई जा रही सुल्तान के रिलीज होने की उम्मीद है जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कड़ी टक्कर होगी।

जब फरहान से पूछा गया कि क्या बॉक्स ऑफिस पर सच में इतनी बड़ी टक्कर होगी तो उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "इसे हम देखेंगे, दोनों की तारीख पास आने दीजिए। हम अपनी फिल्म ईद पर रिलीज कर रहे हैं, क्या वे भी उसी समय अपनी फिल्म रिलीज करेंगे इसका निर्णय सलमान खान को लेना है।"

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इससे दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऐसा नहीं होगा।

हालांकि फरहान के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की टक्कर दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगी। इससे पहले 2006 में फरहान ने शाहरूख की डॉन को सलमान की जान-ए-मन के साथ ही रिलीज किया था।

उस समय डॉन सुपरहिट रही थी जबकि जान-ए-मन पिट गई थी।

Latest Bollywood News