मुंबई : बॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अपनी आगामी फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का फर्स्टलुक जारी कर दिया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर पोस्टर जारी किया है।
मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, ' पांच नए चेहरे, पांच नए सफर, 'कैलेंडर गर्ल्स' और उनके भाग्य का फैसला इस अगस्त में।'
भंडारकर महिलाप्रधान फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा जाने माने अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म में पांच नए चेहरों को लेकर आ रहे हैं।
Latest Bollywood News