मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' इस साल की पहली हिन्दी फिल्म बनी है जिसने एक दिन में 10 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया है। फिल्म की इस सफलता से अक्षय यकीनन काफी खुश होंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' साल 2015 की पहली फिल्म बन गई है जिसने अपने पहले दिन के कलेक्शन में 10 करोड़ रुपए के आंकड़ें को पार किया है। यह आंकड़ा 13.05 करोड़ रुपए का था। अब तक फिल्म कुल 40 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
ट्रेड एनालिसिस्ट तरण आदर्श ने कहा, 'गब्बर इज बैक' के साथ एक बार फिर थिएटर में भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म को स्वीकार किया जा रहा है। अक्षय कुमार के परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल्स को भी पसंद किया जा रहा है।'
इस एक्शन ड्रामा फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन कुछ ही कम हुआ था। यह आंकड़ा 11.35 करोड़ रुपए का रहा।
ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा ने कहा, 'रविवार को स्थिति बहुत अच्छी थी। प्रोड्यूसर्स अब अच्छी स्थिति में हैं, मगर फिल्म को अभी भी और कमाई करनी होगी। कारण देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी लाभ कमाने के लिए यह बात जरूरी है, उन्होंने भी अच्छी कीमत चुकाई है।' दर्शक भी इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद कर रहें है।
अब देखना यह है कि ओपनिॆग वीकेंड में 40 करोड़ रुपए कमा चुकी ये फिल्म आगे और कितना बिजनेस करती है।
Latest Bollywood News